Home Punjab जालंधर : लाठीचार्ज पर राजनीति आरम्भ, DCP जगमोहन पर गम्भीर आरोप, आखिर...

जालंधर : लाठीचार्ज पर राजनीति आरम्भ, DCP जगमोहन पर गम्भीर आरोप, आखिर 3 दिन बाद ही क्यों जागे भाजपाई-आम आदमी व अकाली नेता?, पढ़ें व देखें

बयूरो : पंजाब पुलिस भर्ती घोटाले में पिछले 3 दिन से बच्चे सड़कों पर प्रदर्शन कर रहे हैं। देर रात्रि ठंड के बावजूद भी वह सड़कों पर कायम है।

शनिवार सुबह बच्चों ने डीसीपी जगमोहन सिंह पर आरोप लगाए कि उन्होंने कुछ पुरुष पुलिस वाले साथ लेकर प्रदर्शन कर रही लड़कियों के साथ बदसलूकी कर लाठियां बरसाईं। जिसके बाद अचानक से सभी राजनीतिक पार्टियां शायद कुंभकरण की नींद से जाग गई। जहां पहले सिविल हॉस्पिटल में बच्चों का हाल-चाल जानने भाजपा नेता केडी भंडारी महेंद्र भगत अमरजीत सिंह अमरी अशोक सरीन विकी आदि पहुंचे वही आम आदमी पार्टी के नेता जोगिंदर पाल शर्मा भी पहुंचे इसके अतिरिक्त अकाली नेता व विधायक पवन कुमार टीनू थाना बारादरी गए जहां पुलिस के खिलाफ उन्होंने अपना रोष जाहिर किया।

गौरतलब है कि तीनों राजनीतिक पार्टियों के नुमाइंदे पिछले 3 दिन से प्रदर्शन कर रहे बच्चों के समर्थन में नहीं आए लेकिन आज लाठी चार्ज होने के बाद अचानक से राजनीतिक रोटियां सेकने के लिए सभी पार्टियां कुंभकरण की नींद से जाग गई।