Home Education नेल आर्ट प्रतियोगिता में जसविंदर कौर ने हासिल किया पहला स्थान

नेल आर्ट प्रतियोगिता में जसविंदर कौर ने हासिल किया पहला स्थान

ब्यूरो : डिप्स कॉलेज (को- एजुकेशनल) ढिलवां में विद्यार्थियों को नए ट्रेंड और फैशन से अवगत करवाने के लिए नेल आर्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपनी सहेलियों के नेल्स पर नेल पेंट, जेल कलर्स का इस्तेमाल करते हुए नेल आर्ट किया। टीचर्स ने विद्यार्थियों को नेशनल और इंटरनेशनल फैशन ट्रेंड्स के बारे में जानकारी दी। प्रतियोगिता में बीए की जसविंदर कौर ने पहला, यूजी कॉस्मेटोलॉजी की अमनदीप कौर ने दूसरा, पीजी कॉस्मेटोलॉजी की सिमरनजीत कौर तीसरा स्थान हासिल किया। कॉलेज कोर्डिनेटर हरप्रीत कौर ने बताया कि शुरू से ही लंबे और ट्रेंडी नाखूनों का बहुत चलन रहा है पर आजकल यह स्टेटस सिंबल बन चुके है। इसमें छोटी सी इंवेस्टमेंट करके विद्यार्थी काफी कमाई कर सकते है। इस काम के लिए अधिक जगह की भी जरूरत नहीं होती है आप एक कमरे से ही इसकी शुरूआत कर सकते है।