Home Punjab जालंधर : अरविंद शर्मा ने डिप्टी सीएम सोनी समक्ष उठाया ग्राउंड वाटर...

जालंधर : अरविंद शर्मा ने डिप्टी सीएम सोनी समक्ष उठाया ग्राउंड वाटर के दुरुपयोग का मुद्दा, पढ़ें व देखें

बयूरो : वरिष्ठ कांग्रेसी नेता, IT सेल के चेयरमैन व मॉडल टाउन शॉपकीपर्स वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान अरविंद शर्मा ने गत दिनों डीओटी सीएम ओम प्रकाश सोनी से चंडीगढ़ में मुलाकात की और प्रदेश भर में बिल्डरों द्वारा अवैध रूप से काटी कॉलोनियों में ग्राउंड वाटर के दुरुपयोग बारे चर्चा की। उन्होंने ओम प्रकाश सोनी को इस मुद्दे पर एक ज्ञापन भी सौंपा व मामले से अवगत करवाया। इस बारे बातचीत करते हुए अरविंद शर्मा ने गोलमाल न्यूज़ को बताया कि जालंधर सहित प्रदेश भर में बिल्डरों द्वारा जहां अवैध कॉलोनियां काटकर सरकार को चूना लगाया जा रहा है वही ग्राउंड वाटर का दुरुपयोग कर नेचुरल रिसोर्सेज को भी मिटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि डिप्टी सीएम ने उन्हें इस मुद्दे पर जल्द उचित कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है। इसके अतिरिक्त उन्होंने उन बिल्डरों की सूची मांगी है जो यह घिनौना कार्य कर रहे हैं। अरविंद शर्मा ने कहा कि वह जल्द एक सूची तैयार कर डिप्टी सीएम सोनी को सौंपेंगे।