


बयूरो : विश्व एडज़ दिवस के मौके पर मेहर चंद पॉलिटेक्निक कालेज के रेड रिब्बन कल्ब की तरफ से एक जागरूकता रैली का आयोजन किया गया। इस जागरूकता रैली में फार्मेसी विभाग के 120 से अधिक विधिआर्थिओं ने भाग लिया। इस रैली को कालेज के प्रिंसिपल डाक्टर जगरूप सिंह ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। इस मौके पर सेहत विभाग की कोरोना गाइडलाइंस का विशेष पालण किया गया।
इस मौके पर बोलते हुए डाक्टर जगरूप सिंह ने कहा कि भारतीय सेहत विभाग के आंकड़ों के अनुसार 2019 में एच.आई.वी. के मरीज़ों की गिनती तकरीबन 23 लाख थीी। जिनमे से तकरीबन 65 हज़ार मरीज़ पंजाब में ही थे। उन्होंने कहा कि हम जागरूकता से ही इस बीमारी से बच सकते हैंं। उन्होंने बताया कि एडज़ का वाइरस हमारे शरीर की बिमारीओं के साथ लड़ने की शक्ति को धीरे धीरे खत्म कर देता है। उन्होंने कहा कि कोरोना की बीमारी अभी खत्म नहीं हुई है। हमें सेहत विभाग की तरफ से सभी दिशा निर्देशों का पालन करना चाहिए। मास्क डालने के साथ साथ समाजिक दूरी से भी हम काफी हद तक इस बीमारी से बचाव कर सकते हैं।
इस मौके पर रेड रिब्बन कल्ब के प्रधान प्रोफेसर संदीप कुमार ने कहा कि विश्व एडज़ दिवस की मौके पर अलग अलग संगठनों द्वारा इस बीमारी के प्रति जागरूकत पैदा कि जाती है। भारतीय सेहत विभाग ने भारत को २०३० तक भारत को एडज़ मुक्त करवाने का प्रण किया है। इस प्रण को पूरा करने के लिए विधिआर्थी एक अहम योगदान डाल सकते हैं। उन्होंने विधिआर्थिओं को नशों से दूर रहने के लिए भी प्रेरित किया। इस मौके पर कालेज के सी.डी.टी.पी. विभाग के को-ऑर्डिनेटर प्रोफेसर कश्मीर कुमार की तरफ से एक रंगीन इश्तहार भी जारी किया गया।
प्रोग्राम की आखिर में रेड रिब्बन कल्ब के सेक्ट्री प्रोफेसर कैप्टन पंकज गुप्ता की तरफ से सभी का धन्यवाद किया गया। इस मौके पर अलग अलग विभागों के मुखी, जिन में दिलदार राणा, संजय बंसल, राजीव भाटिआ, जे.इस.घेरा, ऋचा अरोरा, मंजू मनचंदा, हीरा महाजन, प्रिंस मदान, तरलोक सिंह, राकेश शर्मा, मीना बंसल, कर्णइन्दर सिंह, सविता कुमारी, कश्मीर कुमार, नेहा आदि हाज़िर थे।











