Home Education इनोसेंट हार्ट्स के ‘इनोकिड्स विंग’ के पांचों स्कूलों के लिए रजिस्ट्रेशन एक...

इनोसेंट हार्ट्स के ‘इनोकिड्स विंग’ के पांचों स्कूलों के लिए रजिस्ट्रेशन एक दिसंबर से

बयूरो : इनोसेंट हार्ट्स के ‘इनोकिड्स विंग’ के पांचों स्कूलों (ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां, कैंट – जंडियाला रोड, कपूरथला रोड तथा नूरपुर) में 1 दिसंबर से प्री स्कूल से के. जी. 2 तक की कक्षाओं के लिए रजिस्ट्रेशन आरंभ होगी। इनोसेंट हार्ट्स के प्रत्येक स्कूल में इनोकिड्स की कक्षाओं के लिए सीटों की उपलब्धता को देखते हुए ही फॉर्म दिए जाएंगे। वर्तमान स्थिति को देखते हुए फॉर्म की रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन ही रखी गई है, लेकिन कैट जंडियाला रोड तथा नूरपुर ब्रांच में फॉर्म ऑनलाइन तथा ऑफलाइन दोनों तरह से उपलब्ध होंगे जबकि ग्रीन मॉडल टाऊन, लोहारां तथा कपूरथला रोड ब्रांच में फॉर्म की रजिस्ट्रेशन ऑनलाइन ही है। कैंट जंडियाला रोड तथा नूरपुर ब्रांच के जो अभिभावक विद्यालय आकर फॉर्म लेना चाह हैं , उन्हें सरकार की तरफ से (कोविड -19) की जारी की गई गाइडलाइंस का ध्यान रखते हुए उनका पालन करते हुए आना होगा। इनोसेंट हार्ट्स के प्रवता ने बताया कि इनोसेंट हार्ट्स के प्रत्येक स्कूल में अभिभावकों की सुविधा के लिए हेल्प डेस्क उपलब्ध रहेगा। सत्र 2022-23 के लिए रजिस्ट्रेशन करवाने के लिए अभिभावकों को चाहिए कि वे ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन को प्राथमिकता दें।