Home Punjab जालंधर : इनरव्हील क्लब ने की गौशाला में गऊ सेवा, पढ़ें व...

जालंधर : इनरव्हील क्लब ने की गौशाला में गऊ सेवा, पढ़ें व देखें

छोटी छोटी गईया, छोटे छोटे ग्वाल,

छोतो सो मेरो मदन गोपाल!

बयूरो : इनर व्हील क्लब जालंधर के सदस्यों ने पंचवटी मंदिर धर्मशाला गौशाला बस्ती गुजान में गौशाला समिति के सदस्यों के साथ एक अद्भुत समय बिताया, उन्होंने गौशाला समिति के सदस्यों को दुपट्टे द्वारा सम्मानित किया। इनर व्हील क्लब की सदस्य सुमृति शर्मा और गौशाला समिति सदस्यों ने भजन गाए। इस अवसर पर प्रसिद्ध गायक आशु महताब भी उपस्थित थे, उन्होंने भजन गायन में विनम्रतापूर्वक साथ शामिल किया। गायों के कल्याण के लिए आर्थिक मदद दी गई।

इस मौके पर अध्यक्ष अनीता चावला, सचिव निम्मी चौधरी, आईपीपी नीरू चावला, कोषाध्यक्ष अंजू शर्मा, संगीता मोहिंदेरू, सीमा सोइन, सुमृति शर्मा, मधु कपूर  गौशाला समिति के सदस्य अध्यक्ष जतिंदर मल्होत्रा, उपाध्यक्ष देविंदर अरोड़ा, सुमन मल्होत्रा, अंजू अरोड़ा, उपाध्यक्ष राणा नैय्यरी, मीरा, सचिव रमेश विजो और समिति के सदस्य शामिल थीं।