


बयूरो : विद्यार्थियों के अंदर छुपी अभिनय की कला को निखारने के लिए डिप्स स्कूल मेहतपूर में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता के दौरान प्री प्राइमरी विंग और जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों ने अपने अभिनय के अनुसार विभिन्न परिधान धारण कर भाग लिया। इस दौरान कुछ विद्यार्थी परी, पंजाबी मुटियार, मदर टेरेसा, डस्टबिन, पानी बचाओ, पेड़, फल, सब्जियां आदि रूपों में तैयार हो कर स्कूल पहुंचे। परी का रूप धारण कर छात्रा ने अपने सहपाठियों को बताया कि किस तरह से हम अपनी छोटी छोटी आदतों में बदलाव ला कर धरती को सुंदर व स्वच्छ बना सकते है। पानी का रूप धारण कर विद्यार्थियों ने पानी बचाओं, पेड़ का रूप धारण कर धरती बचाओं पर्यावरण बचाओं का संदेश दिया। प्रतियोगिता में इशमीत ने पहला, दीपिका ने दूसरा, परिजोत ने तीसरा, जसलीन और करनप्रीत ने सांत्वना स्थान हासिल किया। प्रिंसिपल रितु भंडारी ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित करते हुए कहा कि हर विद्यार्थी में कोई न कोई कला होती है हमें सिर्फ उसे पहचान कर निखारने की जरूरत होती है।











