Home Education सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में नेशनल लॉ दिवस मनाया

सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में नेशनल लॉ दिवस मनाया

बयूरो : सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज में “नेशनल लॉ दिवस” के उपलक्ष में एक सेमिनार का आयोजन किया गया जिसमें कॉलेज डायरेक्टर डॉ. सुभाष शर्मा विशेष रूप से उपस्थित हुए। लॉ छात्रों को इस दिवस की बधाई देते हुए डॉ शर्मा में बताया के 26 नवंबर 1949 के पश्चात करीब 30 वर्षों बाद भारत के उच्चतम न्यायालय के बार एसोसिएसन ने 26 नवम्बर की तिथि को राष्ट्रीय विधि दिवस के रूप में घोषित किया था, तब से प्रति वर्ष यह दिवस पूरे भारत में राष्ट्रीय विधि दिवस के रूप में आयोजित किया जाता है। विशेषकर लीगल को बढ़ावा देने या इस तरह की विचारधारा को फैलाने के लिए इस दिवस का महत्व है। यह दिवस संबिधान को निर्मित करने वाली संबिधान सभ के उन 207 सदस्यों के अतुलनीय योगदान को देखते हुए और उन्हें सम्मान देने के लिए आयोजित किया जाता है। उन्होने छात्रों को इस दिन से सम्बंधित तीन मुख्य चीजें :रूल ऑफ़ लॉ ,इंडिपेंडेंस ऑफ़ जुडिशरी और इंडिपेंडेंस ऑफ़ लीगल प्रोफेशन से भी अवगत करवाया। छात्रों साक्षरता फैलाने के लिए एक मार्च निकाला। इस अवसर पर प्रो.रविंदरजीत कौर, प्रो.मोनिका खन्ना, प्रो.रिंका रानी आदि भी उपस्थित थे।