


केक, ब्रेड, बिस्कुट और कई बेकरी उत्पाद किये तैयार
बयूरो : सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी द्वारा बेक डे मनाया गया।
जिसमें सेंट सोल्जर ग्रुप की वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए
जिनका स्वागत एम.डी प्रो.मनहर अरोड़ा, प्रिंसिपल संदीप लोहानी, स्टाफ और छात्रों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर छात्रों ने विभिन्न बेकरी प्रोडक्ट्स जैसे कि मसाला ब्रेड, हर्ब ब्रेड, मफिन्स, गार्लिक ब्रेड, बिस्किट्स, बटर आलमंड, क्रिस्पी रस, चोको हिंट, केशव डिलाइट, पिस्ताचिओ मिस्ट्री, कोकोनट कूकीज, पाव, वाइट वैनिला, रॉयल बेकरी, चोको फेस्ट, पिज़्ज़ा बेस, बुलक कार्ट, एवरग्रीन सीनरी, टेस्टोडिनिडाए, डेक ब्राचिया, पावो क्रिस्टेटस आदि बनाए।
छात्रों अमित, प्रियंका, समीर, हरप्रीत, साहिल, अमीषा, राजवीर आदि कहा कि इस तरह की गतिविधियों से उन्हें प्रैक्टिकल ज्ञान मिलता है जिससे वो अपने करियर में इस्तेमाल कर सकते हैं। 
चोपड़ा ने छात्रों द्वारा बनाए गए व्यंजनों को चखाते हुए व्यंजनों के बारे में बात की और छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए शुभ कामनाऐं दी।
इस अवसर पर एच ओ डी मनीष गुप्ता, कीर्ति शर्मा, मीनाक्षी शर्मा, यश मिश्रा, गौतम सोडी, सैफ अखिल, रमन, गगन आदि उपस्थित रहे।












