Home Education वर्ल्ड टॉयलेट डे पर विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

वर्ल्ड टॉयलेट डे पर विद्यार्थियों को स्वच्छता के प्रति किया जागरूक

बयूरो : विद्यार्थियों को जीवन में स्वच्छता के महत्व के बारे में बताने के लिए डिप्स स्कूल लक्खन के पड्डे में वर्ल्ड टॉयलेट डे पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। पोस्टर और विचार विर्मश गतिविधि के दौरान विद्यार्थियों ने कहा कि बड़े शहरों और कस्बों में रहने वाले लोग आज भी बिना स्थायी टॉयलेट के अपनी जिंदगी की कल्पना नहीं कर सकते है। वहीं दूसरी तरफ आज तक ब 4.5 बिलियन लोगों के पास टॉयलेट नहीं है। इस कारण लोग स्वच्छता के साथ समझौता करते है जिससे हमारा खाना और पानी प्रदूषित होता है और गंभीर बीमारियों को बुलावा मिलता है। टीचर्स ने विद्यार्थियों को बताया कि लोगों के बीच स्वच्छता और स्वच्छता के महत्व के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए इस दिन की शुरुआत की गई है। भारत में लोगों द्वारा सर्दियों से ही खुले में शौच किया जाता है लोगों की इस आदत को खत्म करने के लिए सरकार द्वारा कई तरह की मुहिम भी चलाई जाती है। प्रिंसिपल सुषमा ने विद्यार्थियों को समझाते हुए कहा कि अगर हम अपनी और अपने आसपास की सफाई पर ध्यान नहीं देते है तो हम बीमार हो सकते है। इससे हमारी समाजिक और आर्थिक दोनों ही विकास पर असर पड़ता है। इसलिए हमें अपनी और दूसरों की स्वच्छता का ध्यान में रखते हुए लोगों को भी खुले में शौच करने से रोकना चाहिए।