Home Punjab श्री गुरु रविदास मन्दिर मेमोरियल ट्रस्ट बूटा मंडी के प्रधान सेठ मूल...

श्री गुरु रविदास मन्दिर मेमोरियल ट्रस्ट बूटा मंडी के प्रधान सेठ मूल राज का निधन

पूर्व सी.पी.एस अविनाश चंद्र,डी.सी बबिता कलेर व ए.ड़ी.सी अनुपम कलेर को पितृशोक

संस्कार शनिवार दोपहर एक बजे जल्लोवाल आबादी मॉडल हाउस मे होगा

बयूरो : देश मे आद धर्म मूवमेंट की शुरुआत कर डॉक्टर भीम राव अंबेडकर जी के साथ मिलकर देश के दलित समाज के लिए बड़े-बड़े कार्य करने व आज़ादी से पहले 1937 को पंजाब मे हुए पहली बार विधानसभा चुनावों मे जालंधर से बने विधायक बने बूटा मंडी निवासी सेठ किशन दास के बेटे व पंजाब विधानसभा मे करतारपुर व फ़िल्लौर से पूर्व विधायक सी.पी.एस अविनाश चंद्र कलेर, फज़िल्का की डी.सी बबीटा कलेर, ए.ड़ी.सी कपूरथला अनुपम कलेर व प्रसिद्ध चमड़ा व्यापारी स्टीफ़न क्लेर के पिता सेठ मूलराज जी का वीरवार देर रात स्वर्गवास हो गया है। जो श्री गुरु रविदास मन्दिर मेमोरियल ट्रस्ट सिधार्थ नगर बूटा मंडी के प्रधान व निर्माता थे।जिन्होंने पूरा जीवन दलित समाज की सेवा मे लगाया।जिनके दामाद सुनील चौधरी उत्तर प्रदेश मे सीनियर आई.एफ.एस अधिकारी है। इस बारे जानकारी देते पूर्व विधायक अविनाश चंद्र के कार्यालय ने प्रेस नोट जारी कर जानकारी दी की उनके परिवार को बहुत बढ़ा नुक़सान पहुंचा है। उनके पिता जी का अंतिम संस्कार शनिवार दोपहर एक बजे जल्लोवाल आबादी मॉडल हाउस शमशान घाट पर किया जायेगा।