Home Punjab जालंधर : डॉ. संजीव शर्मा ने नेत्रहीन आश्रम के ‘ENT’ परेशानियों वाले...

जालंधर : डॉ. संजीव शर्मा ने नेत्रहीन आश्रम के ‘ENT’ परेशानियों वाले बच्चों को किया अडॉप्ट, रोटरी क्लब संग मिल बांटी गर्म ‘लोइयां’, पढ़ें व देखें

बयूरो : सेंट्रल हल्के से संभवित आप उम्मीदवार व जनहित में सदैव प्रयासरत डॉ. संजीव शर्मा ने मंगलवार को नेत्रहीन आश्रम, नंगल सपरोड का दौरा किया जिस दौरान रोटरी क्लब जालंधर सेंट्रल संग मिल सभी आश्रितों को गर्म लोइयां वितरित की गई। इस फौरन करीब 80 नेत्रहीन बच्चों को यह लोइयां बांटी गई। इस बारे डॉ संजीव शर्मा ने बताया कि नेत्रहीन आश्रम में अगर किसी भी आश्रित को नाक कान व गले की समस्या आए तो वह उनका पूरा इलाज खुद से करेंगे। उन्होंने कहा कि वह इन आश्रितों को अडॉप्ट कर रहे है।