Home Punjab दिलकुशा मार्केट में सद्वीपर समाज सेवा की तरफ से चलाया गया सफाई...

दिलकुशा मार्केट में सद्वीपर समाज सेवा की तरफ से चलाया गया सफाई अभियान

ब्यूरो : सोमवार 15 नवंबर को शुरू यह सफाई अभियान 3 दिन तक चलाया जाएगा। इस अभियान को शुरू कर सद्वीपर  समाज सेवा जालंधर के मेंबर्स ने लोगों को जागरूक किया कि कैसे हम अपने आसपास सफाई का ध्यान रख सकते हैं और प्लास्टिक का इस्तेमाल कम कर सकते हैं। इस अभियान को सफाई अभियान बनाने के लिए मार्केट की एसोसिएशन का बहुत सहयोग रहा। सद्वीपर समाज सेवा जालंधर के प्रधान संदीप साहनी ने बताया कि कैसे हम अपनी दुकान वह आसपास के सफाई का ध्यान रख अपने परिवार को साफ और सुंदर बना सकते हैं। होलसेल केमिस्ट ऑर्गेनाइजेशन के प्रेसिडेंट निशान कपूर ने इस अभियान में अपना सहयोग दें दुकानदारों को अपील कर कहा की प्लास्टिक के बैग का इस्तेमाल ना कर पेपर व कपड़े के बैग इस्तेमाल करें। एस.वी.एस.एस संस्था की तरफ से यह अभियान 2 दिन और चलाया जाएगा और इस कार्य में कोई भी शामिल हो अपना सहयोग दे सकता है। इस कार्य में उपस्थित हिमांशु शर्मा, मीनाक्षी रतन, अशकू साहनी, गुरतेज सिंह, नवनीत, रूपाली शर्मा, ललिता और मार्केट एसोसिएशन के निशांत कपूर, संदीप रतन, संजीव पुरी, करुणेश शर्मा, मंगतराम व अन्य मौजूद थे।