Home Education सेंट सोल्जर कॉलेज की डायरेक्टर ने शिक्षा के क्षेत्र में पुरे किये...

सेंट सोल्जर कॉलेज की डायरेक्टर ने शिक्षा के क्षेत्र में पुरे किये सुनहरे 50 वर्ष

बयूरो : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीच्यूशन्स की मैनेजमेंट द्वारा सन्मान समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें सेंट सोल्जर कॉलेज को-एड की डायरेक्टर डॉ. वीना दादा को उनके शैक्षणिक करियर के 50 स्वर्णिम वर्ष पूरे करने पर सम्मानित किया गया। इस प्रोग्राम में सेंट सोल्जर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा मुख्य रूप से उपस्थित हुए और सेंट सोल्जर कॉलेजों के सभी डायरेक्टर्स/प्रिंसिपल्स, राज्य भर के शिक्षाविदों और दादा परिवार सदस्य शामिल हुए, जिनमें प्रिंसिपल प्रेम सिंह, कुलदीप कौशल, प्रिंसिपल उषा कपूर, प्रिंसिपल कुसुम वर्मा, प्रिंसिपल रेखा कालिया भारद्वाज, प्रिंसिपल किरण अरोड़ा, अमरजीत कौर, डॉली सिंह शामिल हुए। समारोह की शुरुआत एमडी प्रो. मनहर अरोड़ा के स्वागत भाषण के साथ हुई और उन्होने डॉ. दादा के शैक्षणिक जीवन का एक संक्षिप्त विवरण दिया गया, जिसमें हिंदू कन्या कॉलेज कपूरथला में लेक्चर(1971-1987), एपीजे कॉलेज, जालंधर में प्रिंसिपल(1987-1994), पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड में स्पेशल ड्यूटी अफसर (1994-2008) और उसके 2008 से सेंट सोल्जर को-एड कॉलेज में प्रिंसिपल / डायरेक्टर के रूप में पदभार संभाले हुए हैं। इस अवसर पर छात्रों द्वारा डांस, गीत और गिद्दा आदि प्रस्तुत किया। चेयरमैन चोपड़ा और वाईस चेयरपर्सन चोपड़ा ने मेहमानों के साथ डॉ.दादा की जीवन यात्रा के संदेशों, तस्वीरों और यादगार पलों के साथ एक “मेरी मंजिल मेरी दौड़” किताब भी जारी की। डॉ.दादा ने सभी के साथ अपने इन 50 वर्षों के तजुर्बे, अपने पति सतीश चंदर दादा के साथ, और साथ में काम करने वाले सीनियर, जूनियर सहयोगियों का अनुभव साझा किया। इसके अतिरिक्त सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. सुभाष शर्मा ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। सभी ने सेंट सोल्जर मैनेजमेंट के भाव की सराहना करते हुए समारोह का आनंद लिया।