

बयूरो : स्थानीय रेलविहार करोलबाग के इलाका निवासियों ने शिवमंदिर में हर्षोल्लास से तुलसी विवाह सम्पन्न किया। मंदिर के पुजारी हरीशचंद्र भारद्वाज ने आज के दिन मान्यता के बारे बताते हुए कहा है कि भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम जी का तुलसी के साथ विवाह कराने से व्यक्ति के सभी कष्ट दूर हो जाते हैं और उस पर भगवान हरि की विशेष कृपा होती है।
पंडित हरीशचंद्र ने बताया कि भगवान की कृपा को पाने के लिए इलाका निवासी नीलम भगवान शालिग्राम की तरफ से व संदीप कुमार व शमाँ ने माता तुलसी की तरफ से शालिग्राम व तुलसी का विवाह संपन्न कराया। इस अवसर का सम्पूर्ण रेलविहार, करोलबाग व कोट राम दास आबादी के निवासियों ने भाग लेकर भगवान शालीग्राम व माता तुलसी का आशीर्वाद प्राप्त किया। 
पंडित जी ने बताया कि एक दिन पहले भगवान शालिग्राम व माता तुलसी जी को मेहंदी लगा कर शगुन किया गया व धूम-धाम से शोभायात्रा निकाली गयी।












