
शानदार रहा बी.वॉक (रिटेल मैनेजमेंट) सेमेस्टर दूसरा का परीक्षा परिणाम
ब्यूरो : भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महाविद्यालय, जालंधर के दीन दयाल उपाध्याय कौशल केंद्र के अंतर्गत सफलतापूर्वक चलाए जा रहे वी.वाक (रिटेल मैनेजमेंट) प्रोग्राम के सेमेस्टर दूसरा की छात्राओं ने शानदार परीक्षा परिणाम हासिल कर विद्यालय को गौरवान्वित किया। विद्यालय को प्राप्त ऑटोनॉमस स्टेटस के अंतर्गत आयोजित हुई इन परीक्षाओं में हरप्रीत कौर ने 8.95 एस.जी.पी.ए के साथ पहला स्थान हासिल कियाा। नविता कौर 8.85 एस.जी.पी.ए. के साथ दूसरे स्थान पर रही जबकि सिमरनप्रीत कौर ने 8.71 एस.जी.पी.ए. के साथ तीसरा स्थान हासिल किया। उल्लेखनीय है कि इस कक्षा की 11 छात्रों ने यह परीक्षा डिस्टिंक्शन सहित उत्तीर्ण की। विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने शानदार परीक्षा परिणाम के लिए मेधावी छात्राओं को मुबारकबाद देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की और साथ ही डॉ. गोपी शर्मा, डायरेक्टर, कौशल केंद्र, डॉ. रश्मि शर्मा, कोर्स इंचार्ज एवं चेतना अरोड़ा के साथ-साथ सभी प्राध्यापकों के द्वारा छात्राओं को प्रदान किए जाते उचित मार्गदर्शन की भी सराहना की।












