
ब्यूरो : भारत के प्रथम प्रधानमंत्री स्वर्गीय पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में पूरे देश में सभी विद्यालयों में विभिन्न आयोजन किए जाते हैं। द नोबल स्कूल में भी बड़ी धूमधाम से बाल दिवस मनाया गया। बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया । विद्यालय में एक विशेष प्रोग्राम फन फिएस्टा का आयोजन किया गया। सबसे पहले स्कूल में एक स्पेशल असेंबली करवाई गई।
जिसमें विद्यार्थियों ने कविता गायन भाषण देकर नेहरू जी के जीवन के बारे में विस्तार पूर्वक बताया ग्रेड 1 से ग्रेड 5 तक के विद्यार्थियों के लिए फैंसी ड्रेस कंपटीशन रखा गया। प्रत्येक कक्षा के विद्यार्थियों ने कई तरह के पात्रों का चुनाव किया। फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में भाग लिया बच्चों ने बहुत ही सुंदर आकर्षक ड्रेसस डाली और कोई ना कोई संदेश सभा में गणों को दिया। कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने अपनी कक्षा की आइटम पेश की जिसमें सर्किट प्ले गिद्दा भंगड़ा गाना जैसी कई अन्य गतिविधियां शामिल थी।
सभी विद्यार्थियों ने अपने प्रदर्शन से कोई ना कोई संदेश दिया। कक्षा अध्यापक ने विद्यार्थियों को अपना पूरा सहयोग दिया। अंत में स्कूल के चेयरमैन सी एल कोछड़ और प्रिंसिपल अमिता शर्मा ने बच्चों द्वारा किए गए कार्य की सराहना की। स्कूल के चेयरमैन सी़एल.कोछड़ ने अंत में बच्चों को पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के जीवन के बारे में बताया और कहा कि हमें भी उनके आदर्शों पर चलना चाहिए। अंत में विजयी रहे बच्चों को सर्टीफिकेट देकर सम्मानित किया गया।












