Home Education HMV की बैडमिंटन टीम ने चैंपियनशिप जीती

HMV की बैडमिंटन टीम ने चैंपियनशिप जीती

बयूरो : हंस राज महिला महाविद्यालय जालंधर की बैडमिंटन टीम ने दोआबा कॉलेज जालंधर में आयोजित जीएनडीयू इंटर कॉलेज चैंपियनशिप में भाग लिया। जिसमें एचएमवी टीम के सदस्य‌ सिमरन धीमान, कुशमन, सुरभि, वंशिका ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रिंसिपल डॉ. अजय सरीन ने टीम और टीम के कोच गगन रत्ती को बधाई दी और टीम को अखिल भारतीय इंटर यूनिवर्सिटी बैडमिंटन चैंपियनशिप के लिए शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर शारीरिक शिक्षा संकाय रमनदीप कौर, नवनीत ढड्डा एवं हरप्रीत कौर उपस्थित रहीं।