
बयूरो : बच्चे मन के सच्चे गीत के साथ डिप्स चेन के सभी स्कूलों में बाल दिवस दिवस प्रोग्राम की शुरूआत बड़े ही धूमधाम के साथ की गई। स्कूलों में स्पेशल असैम्बली का आयोजन किया गया। बच्चों और स्टाफ के सदस्यों ने पंडित जवाहर लाल नेहरू को फूल अर्पित कर श्रद्धाजंलि दी।
चाचा नेहरू की ड्रेसअप में कुर्ता पजायमा, टोपी और गुलाब लगा कर बच्चे स्कूल पहुंचे। टीचर्स द्वारा बच्चों के लिए स्पेशल नाटक का आयोजन किया गया जिसमें उन्होंने बच्चों को पंडित जवाहर लाल नेहरू के जीवन के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि चिल्ड्रन डे पंडित जवाहर लाल नेहरू की याद में मनाया जाता है क्योंकि उन्हें बच्चे से बहुत लगाव था। बच्चों के लिए विभिन्न गेम्स के साथ कविता, पेटिंग, भाषण आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया।
बच्चों ने टीचर्स के साथ मिलकर डांस किया गाने गए। प्रिंसिपल्स ने बच्चों को ट्राफी और स्वीट्स देकर चिल्ड्रन डे विश किया। एमडी सरदार तरविंदर सिंह, वाइस चेयरपर्सन प्रीतइंदर कौर, सीएओ रमनीक सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने सभी विद्यार्थियों को इस दिन शुभकामनाएं दी और बताया कि यह दिन बच्चों को उनकी शिक्षा और उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए मनाया जाता है।












