Home Education नन्हे मुन्हे नेहरू बन सेंट सोल्जर छात्रों ने मनाया चिल्ड्रन डे

नन्हे मुन्हे नेहरू बन सेंट सोल्जर छात्रों ने मनाया चिल्ड्रन डे

ब्यूरो : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन द्वारा पंडित जवाहर लाल नेहरू जी के जन्मदिवस को चिल्ड्रन डे के रूप में मनाया गया जिसमें नन्हें छात्र पंडित जवाहर लाल नेहरू जी का रूप धारण कर, सफ़ेद कुडता पजामा, सिर पे टोपी, खादी की जैकेट,जेब में गुलाब का फूल लगाकर संस्था में पहुँचे। कार्येकम्र की शुरुयात पंडित लाल नेहरू की तस्वीर पर फूल-मालाए अर्पित कर उन्हें नमन करते हुए की गई। इस अवसर पर छात्रों ने देशभक्ति पर स्पीच और कवियाऐं पेश की। इसके अतिरिक्त छात्रों द्वारा देशभक्ति के समूह गीत गाये और उन्हें में पंडित जवाहर लाल नेहरू का जीकर करते हुए कहा कि चाचा नेहरू के नाम से भी जाने जाते पंडित जवाहर लाल नेहरू का भारत की आज़ादी और उन्नति के लिए एक बढ़ा योगदान रहा है। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने बाल दिवस की बधाई देते हुए छात्रों को बताया कि नेहरू जी के बच्चों से बहुत लगाव था इसलिए उनका जन्मदिवस को बाल दिवस के रूप में मनाया जाता है।