
(पूजा मेहरा) : अन्नपूर्णा मंदिर, कोट किशन चंद में आंवला पूजन का मेला आज से शुरू हो गया है। इस दौरान प्रबंधक कमेटी के प्रधान भारत भूषण ज्योति व राजेश ज्योति ने बताया कि यह मेला कार्तिक मास के शुक्लपक्ष में गोपाष्टमी से शुरू होकर कार्तिक पूर्णिमा तक मनाया जाएगा।
पहले दिन मां अन्नपूर्णा मंदिर में स्थित गोशाला में गाय पूजन भी किया जाएगा। इन दिनों में आंवला तथा तुलसी की पूजा का विधान है। आंवले के रूप में भगवान विष्णु की पूजा की जाती है। माना जाता है कि इन दिनों में आंवले के वृक्ष के नीचे बैठकर भोजन ग्रहण करने से वर्ष भर के अन्न के विकार समाप्त हो जाते हैं। वहीं, श्रद्धालु अपने घर की कामना को लेकर मंदिर में ईटों की कोठियां बनाकर पूजा करते हैं। 15 नवंबर को मंदिर प्रांगण में तुलसी विवाह का आयोजन किया जाएगा। जिसमें शादी की तमाम रस्में पूरी की जाएंगी।
मौके पर उनके साथ महासचिव व पूर्व मेयर सुनील ज्योति, पंकज ज्योति, राजेश शर्मा, अश्विनी हांडा, गोपाल कृष्ण सोनी, राजेश नोना, ईश चोपड़ा, सुदर्शन भार्गव, विपन उप्पल, बलवीर ज्योति, लक्की कपिला, राजेंद्र ज्योति, विपन ज्योति सहित अन्य मौजूद रहे।












