Home Education माइम प्रतियोगिता में आईवरी हाउस ने हासिल की जीत

माइम प्रतियोगिता में आईवरी हाउस ने हासिल की जीत

ब्यूरो : डिप्स स्कूल ढिलवां में आईवरी हाउस ने माइम प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिता में भाग लेते हुए लिंग भेदभाव विषय पर माइम पेश की सभी के विद्यार्थियों ने बड़ी ही सुंदर तरीके से अपने हावभाव की मदद से समाज में हो रहे लिंग भेदभाव को सबके सामने प्रस्तुत किया और बताया कि किस तरह से हम इसे दूर कर सकते है। डिप्स चेन की डायरेक्टर लखविंदर कौर ने सभी विद्यार्थियों की पर्फोमस की प्रशंसा करते हुए कहा कि माइम नाटक में एक ऐसी विद्या है जिसमें शब्दों का उच्चारण कर केवल मुख और शारीरिक भावों की मदद से अपनी बात समझानी होती है। प्रतियोगिता के दौरान आइवरी हाउस विजेता रही जिसमें आठवीं कक्षा की हरतेज सिंह, हरसिमरत सिंह, साहिब सरताज, हरवीर सिंह, सेहजप्रीत सिंह , सातवीं के मनराज सिंह, जश्नप्रीत कौर, छठी के लिए जसमीन कौर, ग्याहरवीं की रीतिका, सुखमनप्रीत कौर, पलप्रीत कौर ने भाग लिया था। विजेता रहने वाले सभी विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।