
बयूरो : पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी द्वारा जनहित में बड़े फैसले लिए जाने का काम लगातार जारी है। आज कैबिनेट की मीटिंग के बाद CM चन्नी द्वारा माईनिंग, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना, शहरों में हुए निर्माण को लेकर वन टाईम सैटलमैंट पॉलिसी निर्धारित कर दी है। चन्नी सरकार द्वारा रेत के रेट फिक्स किए हैं तो साथ ही भट्ठों को माईनिंग पॉलिसी से बाहर कर दिया गया है। साथ ही ऐलान किया गया है कि राज्य में 36000 कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। रेत का रेट 5.50 रूपए फिक्स पत्रकार वार्ता के दौरान चरणजीत चन्नी ने कहा कि माईनिंग का मुद्दा काफी समय से चल रहा था। सामने आया कि राज्य में 9 रूपए प्रति फीट रेत बिक रही थी जिस पर और खर्च भी पड़ते थे । सी.एम. चन्नी ने ऐलान किया कि राज्य में अब रेत का रेट 5.50 रूपए प्रति फीट फिक्स कर दिया गया है। सीएम ने कहा कि बीते दिन एस. एस. पी., कमिशनर, डी. सी. को सख्त हिदायत हैं कि माफिया को सख्ती से रोका जाए। CM चन्नी ने कहा कि राज्य में ईंट भी बहुत मंहगी हो चुकी है। इन रेटों पर कन्ट्रोल करने के लिए ईंट भट्ठों को माईनिंग पॉलिसी से बाहर कर दिया गया है। साथ ही जिमीदारों को भी राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि वे तीन फीट तक मिट्टी खुदवा सकते हैं। CM ने कहा कि माईनिंग पॉलिसी 31 मार्च तक है। अदालती चक्करों से बचने के लिए फिलहाल सरकार द्वारा ये फैसले किए गए हैं। लेकिन समय आने पर ये पॉलिसी में बदलाव किए जाएंगे। जनता के हितों को सामने रख कर पॉलिसी बनाई जाएगी। CM चन्नी ने शहरी लोगों को भी राहत दी है। चन्नी ने कहा कि शहरों में कई ईमारतों में अवैध निर्माण हो जाता है। इसे लेकर वन टाईम सैटलमैंट पॉलिसी के तहत मंजूरी दी जाएगी। CM ने स्पष्ट किया कि जो अवैध निर्माण कम्पाऊड किए जा सकते हैं, उन्हें पॉलिसी के मुताबिक कम्पाउड किया जाएगा । इसके लिए जुर्माना फीस मे भी 25% कटौती कर दी गई। चरणजीत चन्नी ने बताया कि ए. जी. ए. पी. एस. दियोल का इस्तीफा कैबिनेट में मंजूर कर लिया गया है। अगले दिन पंजाब में नया ए. जी. नियुक्त कर दिया जाएगा। साथ ही कहा है कि डी. जी. पी. लगाने के लिए सरकार नियम मुताबिक पैनल बना कर गृह विभाग को भेजा जाएगा। गृह विभाग मंजूरी के बाद नया डी. जी. पी. लगाया जाएगा।












