
ब्यूरो : पंजाब के लोगों से प्यार करने वाली कांग्रेस पार्टी की सरकार ने पहले ही ₹3 यूनिट बिजली बिल कम कर दीपावली का तोहफा दिया था मगर दीपावली के बाद फिर से पंजाब के लोगों की जरूरतों का ध्यान रखते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री सरदार चरणजीत सिंह चन्नी ने ₹10 पेट्रोल एवं ₹5 डीजल की कीमतों में कटौती कर पंजाब के लोगों को बहुत बड़ी राहत दी है उक्त विचार पार्षद वार्ड नंबर 62 दीपक शारदा ने दिए उन्होंने पंजाब सरकार का धन्यवाद करते हुए कहा कि अब विपक्ष के पास कोई भी ऐसा मुद्दा नहीं है कि जिससे वह पंजाब सरकार का विरोध करें।
वोट की राजनीति करने वाली पार्टियां अब किस मुंह से पंजाब की जनता के पास वोट मांगने आएगी अब तो वह दिन दूर नहीं कि जब पंजाब के लोग 2022 में 117 सीटें जीतकर कांग्रेस पार्टी को फिर से सेवा करने का मौका देगे। हम तहे दिल से धन्यवाद करते हैं कांग्रेस पार्टी की सुप्रीमो सोनिया गांधी एवं राहुल गांधी का जिन्होंने हमें इतना अच्छा मुख्यमंत्री दिया जो हर समय पंजाब में लोगो के बारे में सोचते रहते है।












