
बयूरो : बहन भाई के प्यार का प्रतीक भाईदूज, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन के छात्रों द्वारा मनाया गया। इस अवसर पर बहनों ने अपने भाइयों की लम्बी उम्र और तंदरुस्ती की कामना करते हुए उनके माथे पर तिलक लगाया और आरती की। एक दूसरे का मुँह मीठा करवाते हुए भाईयों ने अपनी बहन के मान सम्मान की रक्षा करने का वचन दिया। सभी ने एक दूसरे का साथ देने और सदा प्यार से रहने का भी प्रण लिया। वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को भाईदूज की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व बहन और भाई के स्नेह और अटूट रिश्ते का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन की तरह भाईदूज का महत्व भी बहुत ज्यादा है। भाई बहन एक दूसरे के लिए सुख-समृद्धि व खुशहाली की कामना करते हैं।













