

बयूरो : चंडीगढ़ में शिरोमणि अकाली दल बादल के पार्टी ऑफिस में पार्टी के अध्यक्ष पूर्व डिप्टी सी.एम सुखबीर सिंह बादल द्वारा जालंधर के युवा तेज तर्रार नेता भारतीय जनता पार्टी बीजेपी ओ.बी.सी मोर्चा के पूर्व जिला अध्यक्ष ललित कुमार बब्बू को अकाली दल में शामिल करवाया गया। इस अवसर पर जालंधर सेंट्रल के इंचार्ज चंदन ग्रेवाल विशेष रूप से उपस्थित हुए। पार्टी अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने कहा है कि इन्हें पार्टी में जो बनता मान सम्मान है पूर्ण रूप में दिया जाएगा। सरकार बनने पर ओ.बी.सी समाज के जितने भी मसले होंगे वह पहल की आधार पर हल किए जाएंगे। अकाली दल हर गरीब वर्ग के साथ हमेशा कंधे से कंधा मिलाकर साथ खड़ा रहता है,, सुखबीर सिंह बादल ने दी पंजाब में बी.सी विंग में उपाध्यक्ष की बड़ी जिम्मेवारी,, इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री अनिल जोशी, जगबीर बराड़, हीरा सिंह गाबढ़िया भी मौजूद थे।



















