Home Education नन्हे मुन्हें बच्चों ने मिलकर किया लंच और सेलिब्रेट किया फेस्टिव सीजन

नन्हे मुन्हें बच्चों ने मिलकर किया लंच और सेलिब्रेट किया फेस्टिव सीजन

ब्यूरो : कोविड 19 के कारण काफी समय तक बच्चे घर में रहते हुए अपने दोस्तों से दूर रहे है। बच्चों में पुरानी एनर्जी और सोशल एक्टिविटी के प्रति रूचि पैदा करने के लिए डिप्स स्कूल अर्बन एस्टेट में पोटलक एक्टिविटी का आयोजन किया गया। जिसमें नन्हें मुन्हें बच्चों ने डिप्स प्री प्राइमरी एडवाइजर मोनिका मेहता की निगरानी में मिलकर लंच करते हुए फेस्टिवल पर परिवार और दोस्तों के साथ मिलजुल कर रहने का संदेश दिया। लंच में बच्चे घर से हेल्दी स्नैक्स जैसे कि सैंडविच, जूस, सलाद, बीन्स चाट, पोहा, इडली आदि चीजें बना कर लेकर आए और दोस्तों के साथ मिलकर खाई। एक्टिविटी के दौरान प्री प्राइमरी की टीचर्स द्वारा बच्चों के लिए ब्लाइंड फोल्ड, पासिंग द पार्सल और अंताक्षरी गेम्स का आयोजन किया गया। बच्चों के साथ उनकी मदर्स भी एक्टिविटी में शामिल हुई और मिल कर कई तरह की गेम्स खेली । एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने बच्चों को कहा कि कोविड के कारण हमें अपनी सुरक्षा का ध्यान रखना चाहिए लेकिन अपने दोस्तों परिवार से कभी भी दूरी नहीं बनानी चाहिए। हमेशा उनके साथ मिलके रहना चाहिए और मिलकर फेस्टीवल सीजन को सेलिब्रेट करना चाहिए।