


(पूजा मेहरा) : आकाश इंस्टिट्यूट के बच्चे हमेशा ही शानदार रिजल्ट लेकर अपना कैरियर बनाते हैं। इसी कड़ी में अंशुक राणा ने नीत यूजी 2021 में ऑल इंडिया रैंक 49 हासिल कर जिले का नाम रोशन कर दिया है। अंशुल के माता-पिता भी टीचर हैं उनके पिता पंजाबी भाषा के प्रोफेसर हैं और उनकी माता प्राणी शास्त्र की शिक्षिका है। इसीलिए उनकी डेवेलपमेंट घर में होनी शुरू हो गई थी। 
अंशुल ने विशेष बातचीत में बताया कि ढाई साल से वह अकाश इंस्टीट्यूट में कोचिंग ले रहे हैं लॉकडाउन में बहुत ही क्लासेस का बेनिफिट मिला क्योंकि वह हाजीपुर, मुकेरिया के रहने वाले हैं स्कूल में जब शिक्षा ग्रहण करते थे तो शनिवार और रविवार को जालंधर में कोचिंग लेने के लिए आते थे इसके बाद जब नीट की परीक्षा नजदीक आने लगी तो वह शिक्षा ग्रहण करने के लिए जालंधर ही शिफ्ट हो गए। इसके बाद उन्होंने दिन रात मेहनत की रोजाना टेस्ट क्लियर करते थे। देर रात तक पढ़ते थे जिसके चलते उन्हें सफलता हासिल हुई और ऑल इंडिया रैंक हासिल किया।
आकाश एजुकेशनल सर्विसेज लिमिटेड के मैनेजिंग डायरेक्टर अकाश चौधरी ने कहा कि हमारे शिक्षकों ने NEET की तैयारी में अंशुल राणा के साथ काम करना सुखद पाया क्योंकि वह बहुत आज्ञाकारी और समय के पाबंद है। कड़ी मेहनत के साथ-साथ स्मार्ट वर्क में भी विश्वास करते हैं। इंस्टिट्यूट में हर बच्चे को बढ़िया ढंग से तैयार किया जाता है ताकि वह फील्ड में बेहतरीन काम के साथ अपना नाम रोशन कर सकें।











