ब्यूरो : द नोबेल स्कूल में मंगलवार को दिवाली महोत्सव का आयोजन किया गया। इस महोत्सव पर स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताओं जैसे कि दीया डेकोरेशन, बेस्ट ऑफ़ वेस्टज़ और रंगोली मेकिंग का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पहली कक्षा से लेकर पाँचवी कक्षा के विद्यार्थियों के बीच दीया डेकोरेशन और बेस्ट ऑफ़ वेस्टज़ प्रतियोगिता और छठी कक्षा से लेकर बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों के बीच रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। दीया डेकोरेशन प्रतियोगिता में बच्चों ने बहुत ही सुंदर दीये सजाए व सबका मन मोह लिया। इसके इलावा बेस्ट ऑफ़ वेस्टज़ प्रतियोगिता के माध्यम से बच्चों ने बेकार पड़ी वस्तुओं की बहुत ही सुंदर चीज़ें बनाकर उनका उचित प्रयोग करके का संदेश दिया। दूसरी तरफ़ बड़े बच्चों के बीच रंगोली प्रतियोगिता करवाई गई ।बच्चों ने प्राकृतिक और चटकीले रंगों से आकर्षक रंगोली बनाकर अपनी अंधरूनी प्रतिभा को उजागर किया और पटाखे न चलाने का संदेश दिया। रंगोली प्रतियोगिता में क्लास बारवीं क्लास फर्स्ट नंबर पे, क्लास नौवीं दूसरे नंबर पे विजेता रही। रंगोली प्रतियोगिता में क्लास छेवीं, सातवीं, आठवीं में से क्लास सातवीं फर्स्ट नंबर पे, क्लास आठवी दूसरे नंबर पे विजेता रही। बेस्ट आउट वस्ते में से क्लास फर्स्ट पहले नंबर पे एंड क्लास थर्ड दूसरे नंबर पे विजेता रही।इस शुभ अवसर पर स्कूल के चेयरमैन सर प्रो. सी. एल. कोछड जी , स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर कुमार शिव कोछड जी और स्कूल के प्रिंसिपल मैडम अमिता शर्मा जी और स्कूल स्टाफ उपस्थित था। स्कूल के चेयरमैन सर जी ने सभी बच्चों और समूह स्टाफ को दिवाली की शुभकामनाएँ देते हुए सभी को मिलजुल प्रेमभाव से दिवाली मनाने का संदेश दिया। चेयरमैन सर ने सभी स्टाफ को दिवाली गिफ्ट्स भी बांटें। इस प्रतियोगिता में विजेता रहे प्रतिभागियों को स्कूल के चेयरमैन सर जी ने स्कूल सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया।








