Home Education सेंट सोल्जर के छात्रों ने किया एन.ई.ई.टी क्लियर

सेंट सोल्जर के छात्रों ने किया एन.ई.ई.टी क्लियर

ब्यूरो : नेशनल एंट्रेंस एंड एलिजिबिलिटी टेस्ट (एन.ई.ई.टी) में सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन के छात्रों ने एक बार फिर सफलता के झंडे गाड़ते हुए दिखा दिया कि शिक्षा के क्षेत्र में उनका कोई मुकाबला नहीं है। चेयरमैन अनिल चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने गर्व के साथ बताया कि जरनल कैटेगरी में शोभित शर्मा ने 650 अंकों, सहज जिंदल ने 643 अंकों और नवजोत सिंह ने 580 अंकों के साथ एन.ई.ई.टी क्लियर किया है। सभी छात्रों ने अपनी सफलता का श्रेय अपने माता-पिता के साथ साथ अपने अध्यापकों को देते हुए कहा कि हमें एक ही मूल मंत्र दिया गया था कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता। चेयरमैन चोपड़ा, वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने छात्रों और अभिभावकों को बधाई देते हुए उन्हें भविष्य के लिए शुभ कामनाऐं दी।