ब्यूरो : डिप्स चेन के सभी स्कूलों में दीपावली के त्योहार का बड़े ही उत्साह के साथ मनाया गया। दीपावली से पूर्व कार्यक्रम की शुरूआत प्रार्थना सभा के साथ की गई जिसमें सभी विद्यार्थियों ने भगवान से प्रार्थना कर सभी की खुशी की कामना की। प्री प्राइमरी विंग के बच्चे ट्रेडिशनल ड्रेस में तैयार होकर स्कूल पहुंचे। सीनियर वर्ग के बच्चों के लिए विभिन्न तरह की गतिविधियों का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने डांस, गायन, रंगोली मेकिंग, दीया मेकिंग के माध्यम से ईको फ्रेंडली दिवाली मनाने का संदेश दिया। प्री प्राइमरी विंग के बच्चों ने दीया डेकोरेशन, कैंडल डेकोरेशन गतिविधि में भाग लेकर दीया और कैंडल डेकोरेट की और उन्हें अपने दोस्तों को गिफ्ट में दी। सीनियर विंग के बच्चों ने लाइट्स, चार्ट्स के साथ अपने रूम को डेकोरेट किया और स्कूल में रंगोली बनाई। कार्यक्रम के दौरान टीचर्स ने बच्चों को दीपावली से जुड़े इतिहास और कहानियों के बारे में बताया।
टीचर्स ने बच्चों को बताया कि दीपावली पर पटाखे चलाने से पर्यावरण को नुक्सान पहुंचता है। इसलिए हमें ईको फ्रेंडली दीपावली मनानी चाहिए। इस दिन अपने दोस्तों रिश्तेदारों के साथ समय व्यतीत करना चाहिए और अपने से छोटे को खुशियां देनी चाहिए। प्रिंसिपल्स ने बच्चों द्वारा बनाई रंगोली, डेकोरेशन, दीया की प्रशंसा करते हुए सभी को दीपावली की मिठाई दी और इसी तरह से हमेशा खुश रहने की शुभकामनाएं दी।








