


बयूरो : प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह की अध्यक्षता में मेहरचंद पॉलिटेक्निक कॉलेज की ‘सेव अर्थ सोसाइटी’ द्वारा फॉर्मेसी विभाग में पॉल्यूशन फ्री दिवाली का आयोजन किया गया। इसमें विद्यार्थियों द्वारा रंगोली बनाई गई। रंगीन झालरों से सजावट की दिए जलाए। फार्मेसी के अध्यक्ष डॉ.संजय बंसल ने बताया कि आज के वातावरण में प्रदूषण बहुत बढ़ गया है। जिससे सांस की बीमारियां बढ़ रही है। इस बार दिवाली पर पटाखे ना जला कर, दिए जलाकर व घर की सजावट करके दिवाली मनाएं। डॉ. संजय बंसल ने ‘ग्रीन व स्वच्छ दिवाली’ पर पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता भी करवाई। कहा कि पटाखों से वायु प्रदूषण, ध्वनि प्रदूषण भी होता है। इससे बुजुर्ग बीमारियों व दिल के मरीजों को काफी कष्ट होता है। इसीलिए पटाखे ना जलाएं व समय पर धन की बर्बादी को रोके। प्रिंसिपल जगरूप सिंह ने कहा कि पटाखे चलाने की बजाय उससे किसी गरीब की मदद करें ताकि दिवाली के दिन उसके घर में खुशियां सके उन्होंने कहा कि इस बार दिवाली पर दीप जलाकर समय व धन की बर्बादी को रोके। उन्होंने कहा कि इस बार दिवाली पर दीप जलाकर अज्ञानता का अंधेरा दूर करें तथा भाईचारे की भावना से इस त्योहार को मनाएंगे। साथ ही ‘मेक इन इंडिया’ का समर्थन करते हुए देश में बनी वस्तुओं का प्रयोग करें। इस अवसर पर विभागअध्यक्ष संजय बंसल, दिलदार राणा, राजीव भाटिया, मीना बंसल, मंजू मनचंदा, रिचा अरोड़ा, थे.एस घेड़ा प्रिंस मदान, हीरा महाजन, संदीप कुमार, पंकज गुप्ता, करण इंदर सिंह, सविता कुमारी, पंकज गुप्ता, मलकीयत व अन्य उपस्थित थे। सभी ने एक दूसरे को दिवाली की शुभकामनाएं दी प्रदूषण मुक्त दिवाली मनाने का संकल्प लिया।










