


(पूजा मेहरा) : लगातार लंबे समय से ज्वाइंट एक्शन कमेटी के सदस्य अपनी मांगो को लेकर संघर्ष कर रहे हैं लेकिन अभी तक कोई भी सुनवाई नहीं हो रही जिसके चलते कर्मचारियों द्वारा सीएम चन्नी के जालंधर आने पर काले बिल्ले दिखाकर नारेबाजी की गई।
जानकारी देते हुए प्रधान सुखजीत सिंह ने कहा कि कई बार मीटिंग कर चुके है लेकिन अभी तक हमारी एक भी मांग को पूरा नही किया गया है। 
मेंबर ऑफ पार्लिमेंट, प्रशासनिक अधिकारी, 55 से ज्यादा विधायकों को मांग पत्र दिए गए हैं। लेकिन हमारी मांगे वही की वही है। पंजाब सरकार में सिर्फ चेहरा ही बदला है काम पंजाब में उसी तरीके से हो रहे हैं। चरणजीत सिंह सन्नी से हमें उम्मीदें थी लेकिन वह उम्मीदें टूट गई है।
इस मौके पर अमनदीप सिंह, संगत राम, पवन कुमार, सुरेंद्र कुमार रिंकू, बलजीत कुमार, गुरबचन सिंह, मुकेश कुमार, रजत महाजन, विकास सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।











