Home Punjab जालंधर : DC दफ्तर के सामने यूथ अकाली दल ने फूंका पुतला

जालंधर : DC दफ्तर के सामने यूथ अकाली दल ने फूंका पुतला

जगदीश टाइटलर की नियुक्ति कर सिखों के जख्मों पर छिड़का नमक : तजिंदर निज्झर, सुखमिंदर राजपाल

(पूजा मेहरा) : यूथ अकाली दल जालंधर देहाती प्रधान तजिंदर सिंह निज्झर व शहरी प्रधान सुखमिंदर सिंह राजपाल, कपूरथला देहाती प्रधान मनवीर सिंह वडाला ने ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के प्रधान सोनिया गांधी द्वारा कांग्रेसी नेता जगदीश टाइटलर को कांग्रेस कमेटी में परमानैंट इनवाइटी मैंबर बनाकर 1984 के सिख कत्ल-ए-आम का कहर बरपाने वाले को व्यक्ति को जहां सजा मिलनी चाहिए थी, उसे औहदादारी देकर नवाजा जा रहा है। आज यूथ अकाली दल ने कांग्रेस पार्टी की इस नीच हरकत के खिलाफ स्थानीय डी.सी दफ्तर के बाहर पूतला फूंक प्रदर्शन किया।

यूथ अकाली नेताओं ने कांग्रेस की निंदा करते हुए बताया कि कांग्रेस पार्टी की तरफ से समय समय पर पार्टी की टिकट और कई औहदादारियां नवाज़कर सिख समुदाय की भावनाओं के खेलने का यत्न किया गया है। इसकी ताजा मिसाल अब नवंबर 1984 की कत्ल-ए-आम की सलाना बरसी के दौरान दोबारा उसी कातिल को साजिश के तहत गांधी परिवार द्वारा सिखों के जख्मों पर नमक छिड़कते हुए टाइटलर को दोबारा अहम जिम्मेवारी दी गई है। जिसको सिख भाईचारा कभी भी बर्दाशत नहीं करेगा। पंजाब के समूह इंसाफ पसंद लोगों द्वारा कांग्रेस पार्टी की इस कार्रवाई की पूरजोर शब्दों में निंदा की जा रही है। इसी के चलते आज सारे पंजाब में जिला हैडक्वार्टरों पर जगदीश टाइटलर, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, नवजोत सिद्धू व चरनजीत सिंह चन्नी के पूतले फूंके जा रहे हैं। अब देखना होगा कि कांग्रेस द्वारा यह नियुक्त रद्द की जाती है। अगर इस नियुक्ति को रद्द नहीं किया जाता तो यूथ अकाली दल द्वारा आने वाले समय में इससे भी बड़े रोष प्रदर्शन किए जाएंगे। इस मौके पर विपनदीप सिंह सन्नी ढिल्लों, प्रभजोत सिंह, रणबीर सिंह खैहरा, सतविंदर सिंह, अयूब खान, गगनदीप सिंह नागी, निरवैर सिंह साजन, चरनजीत सिंह चस्की, गुरप्रीत सिंह सचदेवा, दमनप्रीत सिंह के.पी., हरमन असीजा, अजय दुग्गल, दलजीत सिंह पूनी, मनप्रीत सिंह व अन्य मौजूद थे।