Home Education डिप्स आईएमटी में करियर इन बैंकिंग पर करवाया गया गेस्ट लेक्चर

डिप्स आईएमटी में करियर इन बैंकिंग पर करवाया गया गेस्ट लेक्चर

ब्यूरो : डिप्स आईएमटी में पंजाब नेशनल बैंक की ओर से करियर एंड प्लेसमेंट इन बैंकिंग पर गेस्ट लेक्चर का आयोजन किया गया। लेक्चर में मुख्य वक्ता के तौर पर चीफ मैनेजर और डिप्टी सर्कल हेड आनंद प्रकाश और मैनेजर अमलेंदू सिंह शामिल हुए। आनंद प्रकाश ने विद्यार्थियों को बताया कि बैंक में करियर बनाने वाले विद्यार्थी किस तरह से बैंक में प्लेसमेंट और इंटर्नशिप कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें कौन सी परीक्षाएं देनी चाहिए और किस तरह से वह उनकी तैयारी कर सकते हैं। मैनेजर अमलेंदू सिंह ने विद्यार्थियों को बैंक द्वारा दिए जाने वाले विभिन्न लोन के बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किस तरह से आर्थिक रूप से कमजोर विद्यार्थी बैंक से लोन लेकर अपनी पढ़ाई पूरी कर अपना करियर बना सकते हैं। विद्यार्थियों की पढ़ाई पूरी करने में बैंक की तरफ से किस तरह से फाइनेंशली मदद की जाती है। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा बैंक में करियर बनाने से संबंधी उनके मन में जो सवाल थे उन्होंने उनके बारे में जानकारी हासिल की। डिप्स कॉलेज के डायरेक्टर डॉ. के के हांडू ने पंजाब नेशनल बैंक के चीफ मैनेजर और डिप्टी सर्कल हेड आनंद प्रकाश और मैनेजर अमलेंद्र सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि बैंक में करियर बनाने वाली यह जानकारी विद्यार्थियों के बहुत काम आएगी।