(पूजा मेहरा) : लेदर कंपलेक्स स्तिथ निव्या फैक्ट्री में कर्मचारियों द्वारा हंगामे के बाद विवाद सुलझा। शुक्रवार को सुबह से ही कर्मचारियों ने काम ठप्प रखा लगभग सुबह 9:00 बजे से लेकर 1:00 बजे तक संघर्ष चलता रहा
जिसके बाद शिरोमणि अकाली दल व मजदूरों के मसीहा चंदन ग्रेवाल जी मौके पर पहुंचे और उन्होंने मैनेजमेंट से बात की जिसके बाद फैसला निकला की कोरोना महामारी में सब के हालात खराब है।
इसीलिए 12% बोनस मिलेगा और दिसंबर में जो बकाया रहता है वह दिया जाएगा। किसी भी कर्मचारी की सैलरी नहीं काटी जाएगी। इसी के साथ कर्मचारियों के दिलों में खुशी की लहर है सभी खुश है कि हमने यह जंग जीत ली है।








