Home Education गिफ्ट पैकिंग में डिप्स विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

गिफ्ट पैकिंग में डिप्स विद्यार्थियों ने दिखाई अपनी प्रतिभा

ब्यूरो : डिप्स स्कूल कपूरथला में गिफ्ट पैकिंग एक्टिविटी का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने अपनी क्लास टीचर्स के साथ मिलकर बहुत ही सुंदर और क्रिएटिव तरीके से गिफ्ट पैक किए। टीचर्स ने बच्चों को बताया कि वह किस तरह से पेपर, अखबार, पुराने रिबन आदि का इस्तेमाल करके बहुत ही सुंदर तरीके से गिफ्ट्स को पैक कर सकते है और इनका दोबारा इस्तेमाल भी कर सकते है। एक्टिविटी के दौरान बच्चों ने प्रैक्टिस करते हुए अपने गिफ्ट्स को बड़े ही क्रिएटिव तरीके से रैप किए। बच्चों ने इन गिफ्ट्स को पैक करके अपने दोस्तों और टीचर्स को दिए। प्रिंसिपल जसविंदर सिंह ने कहा कि इस एक्टिविटी को करवाने का मुख्य मकसद फेस्टिव सीजन में हम सब अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को गिफ्ट देते है। ऐसे में बच्चों को कुछ नया और क्रिएटिव करने का मौका मिलता है। वह अपनी क्रिएटिविटी और कला के माध्यम से गिफ्ट को पैक और डेकोरेट करके उन्हें और भी सुंदर बना सकते है जो देखने में भी काफी अच्छे लगते है। डिप्स चेन के एमडी सरदार तरविंदर सिंह और सीईओ मोनिका मंडोत्रा ने बच्चों द्वारा बनाए गए गिफ्ट पैक की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस तरह की गतिविधियों से बच्चों को अपने त्योहारों की जानकारी मिलती है और दूसरे के प्रति उनका प्यार भी बढ़ता है।