Home Punjab पंजाब : नई पार्टी का ऐलान कैप्टेन अमरिन्दर द्वारा, कांग्रेस हाईकमान ने...

पंजाब : नई पार्टी का ऐलान कैप्टेन अमरिन्दर द्वारा, कांग्रेस हाईकमान ने नजदीकी सांसद-पूर्व मंत्री किए दिल्ली तलब, पढ़ें व देखें

ब्यूरो : पंजाब के पूर्व मुख्‍यमंत्री कैप्‍टन अमरिंदर सिंह द्वारा आज अपनी पार्टी के गठन की घोषणा क्र दी है। पूरे मामले को लेकर कांग्रेस आलाकमान भी सक्रिय हो गया है बताया जाता है कि पार्टी नेतृत्‍व ने कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के नजदीकी नेताओं व ऐसे विधायकों को दिल्‍ली तलब किया है, जिनके कैप्‍टन के साथ जाने की संभावना है।

इससे पंजाब की राजन‍ीति में हलचल बढ़ गई है। बताया जा रहा है कि कैप्‍टन अमरिंदर के साथ कांग्रेस के कई वरिष्‍ठ नेता जा सकते हैं। इनमें से कुछ सांसद, पूर्व मंत्री और विधायक भी शामिल हैं। कैप्‍टन अमरिंदर सिंह के साथ कांग्रेस के करीब दो दर्जन विधायक संपर्क में हैं। ऐसे में कांग्रेस को अपनी चरणजीत सिंह चन्‍नी सरकार के लिए भी खतरा महसूस हो रहा है।

कांग्रेस के पूर्व राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को ही कैप्‍टन के कुछ करीबी नेताओं से बातचीत की। इन नेताओं में कैप्‍टन अमरिंदर सिंह की सरकार में स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री रहे बलबीर सिंह सिद्धू का नाम भी बताया जा रहा है। राहुल गांधी ने कल पूर्व कैबिनेट मंत्री बलबीर सिंह सिदधू, सुंदर शाम अरोड़ा, राणा गुरमीत सिंह सोढ़ी और साधु सिंह धर्मसोत सिंह से दिल्ली में मुलाकात की थी। कांग्रेस को लगता है कि ये चारों पूर्व मंत्री कैप्टन के साथ जा सकते हैं। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि हमने मेनिफेस्टो के 92 फीसदी वादों को पूरा किया है। कुछ 10 चीजें थीं जो वैट से संबंधित थीं, उनको पूरा नहीं कर पाए।