Home Punjab बावा हेनरी ने वार्ड नंबर 62 के हाई वोल्टेज तारो से आ...

बावा हेनरी ने वार्ड नंबर 62 के हाई वोल्टेज तारो से आ रही समस्यों को करवाया हल

बयूरो : आज नार्थ क्षेत्र के वार्ड नंबर 62 के न्यू कैलाश नगर में घरों के ऊपर से निकल रही हाई वोल्टेज तारो से आ रही समस्यों को आज विधायक बावा हेनरी ने हल करवाया। उक्त जानकारी इलाका पार्षद दीपक शारदा ने आज आयोजित धन्यवाद समारोह के दौरान सभी इलाका निवासियो को दी।

पार्षद दीपक शारदा ने बताया कि ये हाई वोल्टेज तारो की समस्या जो बहुत बड़ी समस्या थी उसको आज विधायक बाबा हेनरी ने पहल के आधार पर हल करवाया और बिजली बोर्ड को इलाके से हाई वोल्टेज तार निकाली जाए। इसके लिए नगर निगम से सवा लाख रुपए का चेक इलाका निवासियों की ओर से बिजली बोर्ड को भेंट किया इलाका निवासियों ने विधायक बाबा हेनरी एवं पार्षद दीपक शारदा का धन्यवाद करते हुए कहा कि हम बहुत सौभाग्यशाली हैं कि आप जैसे सेवक हमें हमारे क्षेत्र में मिले हैं। हमारी इस समस्या को हल करवा करें हम पर बहुत बड़ा उपकार किया है हम सदा आप सबके लिए सहयोगी रहेंगे। इस अवसर पर पार्षद पति ओमप्रकाश, सुखविंदर कालिया, अनुराग कंबोज,लाली गुप्ता, रकेश शर्मा, अतुल छाबड़ा, बॉबी शैली,चंद्र मोहन गुप्ता, अरुण शर्मा, जगदीश अरोड़ा, कार्तिक खन्ना, कमल किशोर सैली, रविंदर मेहरा, तीरथ सिंह, पंकज ढींगरा, पंकज शर्मा, रमेश महाजन, लखन कंबोज, बलदेव वर्मा, विनोद खन्ना, संजीव चौहान, चंचल चोपड़ा, रणदीप शर्मा और अन्य इलाका निवासी मौजूद थे।