Home Religious जालंधर : मुस्लिम संगठन पंजाब के नायब सदर खालिद खान साहब की...

जालंधर : मुस्लिम संगठन पंजाब के नायब सदर खालिद खान साहब की ज़ेरे कयादत अजीमोशान जलसा करवाया गया, पढें व देखें

(ब्यूरो) : नकोदर में मुस्लिम संगठन पंजाब के नायब सदर खालिद खान साहब की ज़ेरे कयादत अजीमोशान जलसा करवाया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर हलका विधायक जनाब गुरप्रताप सिंह वडाला और मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान जनाब नईम खान एडवोकेट ने शिरकत की। नकोदर के मुसलमानों ने उनका जोरदार स्वागत किया। जलसे में जनाब मुफ्ती जफर आलम साहब बरेली शरीफ और सैयद नूरानी शाह साहब पाठशा फगवाड़ा से विशेष तौर पर तशरीफ़ ले कर आये और हजरत मोहम्मद सल्लल्लाहो ताला आलेही वसल्लम के पैगाम लोगों तक पहुंचाने का काम किया उन्होंने बताया कि पैगम्बर मुहम्मद सल्लल्लाहो अलैहे वसल्लम ने पूरी दुनिया को अमन प्यार इंसानियत और न्याय का पैगाम दिया जलसे में मुख्य अतिथि के तौर पर हलके के विधायक जनाब गुरप्रताप सिंह वडाला और मुस्लिम संगठन पंजाब के प्रधान जनाब नईम खान एडवोकेट साहब ने पहुंचकर लोगों को मुबारकबाद पेश की वडाला साहब ने मुसलमानों को कहा कि वह और उनकी पार्टी हमेशा मुसलमानों के तमाम मुद्दों के साथ उनके लिए खड़ी है और हर मुद्दे को उनकी पार्टी पहल के आधार पर हल करेगी व नईम खान साहब ने अपने बयान में कहा कि उनकी कोशिश है व पंजाब के अन्दर तमाम मुसलमानों को मुत्तहिद कर मुसलमानों का सियासी कद बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं और लगातार मुसलमानों पर हो रहे हमलों के ख़िलाफ़ संगठित होकर मजबूती के साथ हमलों का मुकाबला करेंगे और सियासी तौर पर मजबूत होंगे इंशाल्लाह इस मौके पर विशेष तौर पर शाहकोट से कादर खान साहब निजामत के लिए जालंधर से मौलाना तालिब साहब सरफराज खान साहब कौंसलर गुरप्रीत जी आदि लोग मौजूद रहे।