
ब्यूरो : सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीच्यूशन्स द्वारा ‘वर्ल्ड फूड डे’ मनाया गया। इस अवसर पर छात्रों ने स्कूल के नजदीक झुग्गी-झौंपडि़ओं में रहते लोगों में फ्रूटस तथा खाद्य पदार्थ वितरित करते हुए खाना बर्बाद ना करने का संदेश दिया।
छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने ‘वर्ल्ड फूड डे’ के इतिहास के बारे में जानकारी देत हुए बताया कि पूरे विश्व में इस दिन को मनाने का मुख्य उद्देश्य है कि कोई भूखा ना रहे। पर आज भी अफ्रीका महाद्वीप के कई देश भुखमरी से जूझ रहे हैं। एक सर्वे के अनुसार भारत विश्व भूख सूचकांक में 100वें पायदान पर है।
उन्होंने कहा कि हम शादियों, पार्टियों के अलावा अन्य कई कार्यक्रमों में बहुत सारा भोजन ऐसे ही फेंक देते हैं जो कई भूखे लोगों का पेट भर सकता है। इस मौके पर उन्होंने छात्रों को खाना बर्बाद ना करने तथा जंक फूड से परहेज करने के लिए प्रेरित किया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में समूह स्कूल स्टाफ ने सहयोग दिया।








