Home Religious सोमवार कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगेंगे, दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता आएगी, धनलाभ होता...

सोमवार कोर्ट-कचहरी के चक्कर लगेंगे, दाम्पत्य सम्बन्धों में मधुरता आएगी, धनलाभ होता रहेगा, पढ़ें राशिफ़ल

मेष राशिफल
कारोबार का विस्तार के योग बन रहे हैं। नई योजना का लाभ मिलेगा। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आएगी। धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी। परिजनों से व्यवहार कमजोर रहेगा।

वृषभ राशिफल
काम बहुत है, आप अच्छे से कार्यनीति तय करने के पश्चात ही काम का आरंभ करें। मध्यान्ह से कुछ राहत का अनुभव होगा। धैर्य से अपने कार्यों को समर्पित रहें। कोर्ट कचहरी के चक्कर लग सकते हैं।

मिथुन राशिफल
अनुकूल समय का सदुपयोग करें। महत्व के कार्यों को प्राथमिकता दें। अपनी संगत बदलें। बड़ों का आदर करें। संतान सुख संभव है। वाहन खरीदने का मन होगा। स्वास्थ का ध्यान रखें।

कर्क राशिफल
लंबित कार्यों में आशाएं बलवती होंगी। सामाजिक संबंधों में प्रगाढता आएगी। यात्रा सफल रहेगी। शुभ कायों में व्यय होगा। शासन-प्रशासन का सहयोग न मिलने से कार्य बाधित होंगे।

सिंह राशिफल
शुभ समाचार प्राप्त होंगे। साझेदारी में किए कारोबार में तरक्की होगी। धन लाभ होता रहेगा। नया मकान दुकान खरीदने के योग हैं। धर्म-कर्म में रूचि बढेगी। यात्रा सफल रहेगी।

कन्या राशिफल
किसी अपने के प्रति शुभ भावनाओं का उदय होगा। आशाएं बलवती होंगी। लेकिन, ध्यान रखें समय अनुकूल नहीं है, अत: सतर्क रहें। कोई नया काम शुरु करने में विलंब होगा।

तुला राशिफल
कम समय में काम को पूरा करने में लगे रहेंगे। समय का सदुपयोग करें। विशेष महत्व के कार्य पूरा करने का प्रयास करें। सफलता मिलेगी। कारोबारी समस्याओं से सामना होगा। सायंकाल यात्रा न करें।

वृश्चिक राशिफल
धैर्य से कार्य संपादन में लगे रहें। रूके कार्यों की पूर्ति की होंगी। शुभ कार्यों में मन लगेगा। विदेश जाने के योग बन रहे हैं। समय अनुकूल नहीं है, निवेश से बचें।

धनु राशिफल
समय का सदुपयोग करें, दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया काम शुरू कर सकते हैं। विशेष लोगों से मुलाकात होगी। मनचाही कार्य सिद्धि होगी। झूठ बोल कर फंस सकते हैं।

मकर राशिफल
शासन-सत्ता का सहयोग मिलेगा। आश्वासन प्राप्त होंगे। कारोबार में सफलता मिलेगी। सामाजिक सम्बन्धों का लाभ मिलेगा। शुभ कार्यों में व्यय होगा। अपनों की बातो से मन दुखी होगा।

कुंभ राशिफल
दिन की शुरुआत व्यस्तता पूर्वक रहेगी। कारोबार में सफलता मिलेगी। भाग्य में प्रबलता रहेगी। दूर स्थान से संदेश प्राप्त होंगे। देव दर्शन और निजी कार्यो में समय बीतेगा।

मीन राशिफल
आध्यात्मिक तरक्की होगी। धन लाभ के लिए किए गए प्रयास सफल होंगे। परिजनों का सहयोग मिलेगा। न्याय पक्ष उत्तम। अनुबन्धों की पूर्ति होगी। संबंधों का लाभ मिलेगा।