Home Education द नोबेल स्कूल में हुई मेंहदी प्रतियोगिता

द नोबेल स्कूल में हुई मेंहदी प्रतियोगिता

ब्यूरो : द नोबेल स्कूल में शनिवार को करवाचौथ पर इंटर स्कूल मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कक्षा छठी से कक्षा बारहवीं तक की सभी छात्राओं ने बड़े ही उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपने हाथों पर तरह-तरह डिजाइन की मेंहदी रचाकर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। निर्णायक मंडल ने विजेताओं का चयन किया, इस प्रतियोगिता में निमरत और पवनीत प्रथम, कल्पना,गुरलीन और तनवीर द्वितीय व सिमरन नवनीत और अनमोलप्रीत तृतीय स्थान प्राप्त किया। उक्त विजेताओं को स्कूल सर्टिफिकेट देकर सम्मानित भी किया गया। इसके इलावा सुखमीन, अर्श, गलोरी, सिमरन, पलकप्रीत, रितिका को भी उनके अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर उपस्थित स्कूल चेयरमैन सर प्रो.सी.एल कोछड, स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर कुमार शिव कोछड जी और स्कूल के प्रिंसिपल मैडम अमिता शर्मा जी ने सभी छात्राओं की प्रतिभा की खूब प्रशंसा की। सभी छात्राओं ने अपनी शिक्षिकाओं के हाथों में मेंहदी भी लगाई।