Home Education पीसीएम एसडी कॉलेज फॉर विमेन जालंधर की बी. एससी नॉन मेडिकल की...

पीसीएम एसडी कॉलेज फॉर विमेन जालंधर की बी. एससी नॉन मेडिकल की छात्राओं का यूनिवर्सिटी के द्वितीय एवम चौथे स्थान पर कब्जा

ब्यूरो : पीसीएम एसडी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर का बी एससी नॉन मेडिकल (सेमेस्टर चौथे) का गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी का मई 2021 का परिणाम अत्यंत उत्कृष्ट रहा। जिसमे कुमारी साक्षी ने 400 में से 386 (96.50%) अंक प्राप्त कर के यूनिवर्सिटी में द्वितीय स्थान प्राप्त किया । कुमारी वंशी ने 380 (95%) एवम कुमारी नवप्रीत ने 380 (95%) अंक प्राप्त कर के यूनिवर्सिटी में चौथा स्थान प्राप्त किया। कॉलेज की प्रबंधक कमेटी एवम प्राचार्य डा. पूजा पराशर ने छात्राओं को उनकी इस शानदार उपलब्धि के लिए मुबारकबाद दी एवम उनके उज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की।