Home Punjab जालंधर : हड़कम्प पंजाब प्रेस क्लब के असंवैधानिक प्रधान व उनकी स्वयंभू...

जालंधर : हड़कम्प पंजाब प्रेस क्लब के असंवैधानिक प्रधान व उनकी स्वयंभू कमेटी में, नॉमिनेशनों से डर बुलाई पुलिस, पुलिस शांत माहौल देख लौटी वापिस, पढ़ें व देखें

ब्यूरो : जालंधर के प्रेस क्लब के इतिहास में पहली बार प्रेस क्लब में आज भारी संख्या में पुलिस घुस आई। पुलिस घुसने की सूचना पाकर मौके पर जब पत्रकार पहुंचे तो पुलिस अफसरों ने कहा कि उन्हें एक सूचना दी गई थी कि क्लब में लोग कब्जा करना चाहते हैं हालांकि पत्रकारों की निंदा के बाद पुलिस वहां से चली गई। जानकारी के मुताबिक पुलिस वहां स्वयंभू प्रधान के फोन पर पहुंची थी। स्वयंभू प्रधान को डर है कि उनका तख्तापलट ना हो जाए क्योंकि वह लोकतंत्र की हत्या करके प्रधान बन बैठे हैं। पुलिस ने कहा कि उन्हें फोन आया था कि कुछ लोग गड़बड़ी करने वाले हैं जिससे यहां आए थे। हालांकि पुलिस ने कबूल किया कि यहां ऐसी कोई स्थिति नहीं है जिससे कि कोई गड़बड़ी हो। जिसके बाद में पुलिस शांत माहौल देख वापिस चली गई।