



ब्यूरो : नोबेल स्कूल में ना सिर्फ शिक्षा को महत्व दिया जाता है बल्कि शिक्षा के साथ – साथ बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास के लिए समय – समय पर अलग – अलग गतिविधियां करवाई जाती हैं। इसी विकास को ध्यान में रखते हुए नोवेल स्कूल के छोटे – छोटे बच्चों में कविता गायन गतिविधि करवाई गई, जिसमें बच्चों ने अंग्रेजी की कविता गाकर सबका मन मोह लिया। नन्हें – नन्हें फूलों की प्यारी प्यारी आवाज से पूरा नोबल स्कूल महक गया।
बच्चों ने अपनी कविता से जुड़े प्रोप्स का इस्तेमाल कर इस गतिविधि को और भी रोमांचक बना दिया। स्कूल के चेयरमैन प्रोफेसर सी. एल. कौछड, मैनेजिंग डायरेक्टर कुमार शिव कौछड, प्रिंसिपल अमीता शर्मा जी ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा की बच्चों के सर्वाधिक विकास के लिए समय – समय पर ऐसी गतिविधियां होती रहेंगी! इस गतिविधि में मिस चारू मिस स्वीटी मिस सुमन ने बच्चों का हौसला बढ़ाया और और उन्हें आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया।















