



ब्यूरो : अंतर्राष्ट्रीय शेफ डे पर डिप्स स्कूल रईया में कुकिंग विदाउट फायर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। विद्यार्थी शेफ की गेटअप में तैयार होकर स्कूल पहुंचे और प्रतियोगिता में भाग लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने बिना फायर के सैलेड, स्वीट्स, फ्रूट केक, फ्रूट चार्ट, जूस, सैंडविच आदि पौष्टिक और टेस्टी रेस्पी बनाई। विद्यार्थियों ने बताया कि उन्होंने इस प्रतियोगिता के दौरान इस अपनी डिश का चुनाव क्यों किया है और उसमें कौन कौन से ऐसे इंग्रेडिएंट्स है जो कि उस खाने को हल्दी बनाते हैं और हमारे शरीर के लिए अति महत्वपूर्ण है। टीचर्स ने बच्चों को बताया कि अंतरराष्ट्रीय शेफ डे मनाने का मुख्य कारण इस शानदार करियर को सम्मान देना है। इसके साथ ही दुनिया भर के लोगों को स्वस्थ खाने के बारे में शिक्षित करना है। एक शेफ के खाने के प्रति ज्ञान और खाना बनाने के कौशल को अपनाकर हमेशा उनका सम्मान करना चाहिए। प्रिंसिपल जगबीर सिंह रंधावा ने छात्रों को कहा कि हमे खाना व्यर्थ नहीं करना चाहिए बल्कि खाने से प्रेम करना चाहिए। हमें अपनी थाली में उतना ही खाना खाना डालना चाहिए जितना जितनी कि हमें भूख है।















