Home Education सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट छात्रों ने हॉस्पिटैलिटी पर बनाये विभिन्न मॉडल्स

सेंट सोल्जर होटल मैनेजमेंट छात्रों ने हॉस्पिटैलिटी पर बनाये विभिन्न मॉडल्स

बुर्ज खलीफा, लाल किला ने सबका को किया आकर्षित

ब्यूरो : सेंट सोल्जर इंस्टीच्यूट ऑफ़ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी द्वारा छात्रों को होटलों में बढ़ती क्राफ्टिंग और डिजाइनिंग के बारे में जानकारी देने के लिए मॉडल मेकिंग करवाई गई। जिसमें प्रिंसिपल संदीप लोहानी के दिशा निर्देशों पर छात्रों ने वेस्ट मैटेरियल जैसे पेपर, प्लास्टिक, स्टोन्स, क्ले, फोटोग्राफ आदि से अपने प्रोजेक्ट्स तैयार कर उनकी प्रदर्शनी लगाई। प्रदर्शनी में छात्रों देवराज, गुरप्रीत, अनमोल, सिमरदीप, हरप्रीत, सोनक, शिवम् यादव, लवजोत कौर आदि ने बुर्ज खलीफा, लाल किला, भारत और उसके सभी राज्यों की संस्कृति, पंजाबी गांव आदि के मॉडल तैयार कर सबको आकर्षित किया। प्रिंसिपल संदीप लोहानी ने बताया कि अब होटल इंडस्ट्री में विभिन्न प्रकार अवसर छात्रों के लिए उपलब्ध है और हम उन्हें हर क्षेत्र जैसे कुकिंग, हाउस कीपिंग, फ्रंट डेस्क आदि के तैयार करते हैं ताकि वह आसानी से अच्छे होटल्स में प्लेसमेंट पा सकें। चेयरमैन अनिल चोपड़ा ने छात्रों के प्रयास की सराहना करते हुए भविष्य के लिए शुभ कामनाऐं दी।