



हिंदुस्तान में 100 करोड़ लोगों को सफलतापूर्वक हो चुका है टीकाकरण
ब्यूरो : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन के अनुसार पंजाब सरकार के पूर्व मुख्य संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक जालंधर नॉर्थ के.डी भंडारी ने आज जालंधर सिविल अस्पताल पहुंचे कर वहां के डॉ. इंदु बाला, डॉक्टर कृतिका, स्वीटी, लव सहोता, कुलविंदर कौर, निशांत शर्मा, बलवंत सिंह सहित स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिस कर्मियों को सम्मानित किया।
इस दौरान कहा कि करोना के भयानक दौर के दौरान स्वास्थ्य कर्मियों ने अपने परिवारों से दूर रहते हुए लोगों की सेवा के लिए जो कार्य किए हैं।
उसे हमारा समाज कभी नहीं भूल सकता। इस मौके पर पूर्व सीपीएस के.डी भंडारी ने जालंधर सिविल अस्पताल में डॉक्टर, स्वास्थ्य कर्मियों और पुलिसकर्मियों को तहे दिल से धन्यवाद करते हुए कहा कि हमारे शहर को स्वास्थ्य रखने में आप सभी का बहुत योगदान है
भंडारी ने कहा कि आप सभी द्वारा समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को बहुत ही बखूबी निभाया जा रहा है।
इस मौके पर पूर्व सीपीएस के.डी भंडारी के साथ शाम लाल चड्डा, रॉक्सी उप्पल, राघव सहगल, अनुज शारदा, मनीष ठाकुर, सनी दुआ आदि भी उपस्थित रहे।
















