
बयूरो : पंजाब सरकार ने राज्य में लॉकडउन जैसी सख्तियों की घोषणा कर दी है जिसके बाद राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बलवीर सिंह सिद्धू ने मिनी लॉक डाउन की बजाए फुल लॉकडउन का पक्ष रखा है। पंजाब में फुल लॉकडाउन पर आज दोपहर के बाद फैसले की संभावना जताई जा रही है। बलवीर सिंह सिद्धू ने पहले भी पत्रकारों से बातचीत दौरान राज्य में लॉकडाउन के बारे में बात की थी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने कई पाबंदियां लगाई है। सिद्धू ने कहा कि सरकार द्वारा कोरोना के बचाव संबंधी जारी हिदायतो की पालना करें और लोगों की जिंदगी बचाने के लिए सेहत का ध्यान रखते हुए लॉकडाउन लगाया जा सकता है। सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने राज्य में पूर्ण लॉकडउन की संभावना से इंकर कर दिया था। कैप्टन का मानना था कि लॉकडाउन में कामगार यहां से चले जाएंगे और वह जहां जाएंगे वह मुश्किल के समय इलाज संभव नहीं है। ऐसे में फुल लॉकडाउन लगाना होशियारी नहीं है। अब स्वास्थ्य मंत्री के बयान के बाद फिर से राज्य में पूर्ण लॉकडाउन की चर्चा छिड़ गई है। राज्य में कोरोना संक्रमण के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं साथ ही मौत का आंकड़ा भी रोजाना 100 से ऊपर जा रहा है। ऐसे में राज्य सरकार चिंता में ऐतिहासिक कदम उठा सकती है। इसलिए राज्य सरकार संक्रमण रोकने के लिए और कड़े कदम उठा सकती है।







